फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने लगाई फांसी

Mon, 20 Jul 2015 11:40 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर भगतनपुर गांव में बीती देर शाम बीमारी से तंग आकर एक किशोरी ने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर भगतनपुर गांव निवासी सुभाषचंद्र मिश्र ने बताया कि उनकी छोटी बहन सोनम मिश्रा (16) गंभीर बीमारी से परेशान थी। दो साल से उसका इलाज चल रहा था। बीमारी से तंग आकर रविवार देर शाम सोनम ने कमरा बंद कर छत के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें