फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अतिक्रमण हटाने गई टीम विरोध के बीच लौटी

Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली के हारीपुर गांव में रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। गांव के अखिलेश कुमार वर्मा ने नगर मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। कहा कि आबादी की जमीन में रास्ता बना हुआ है। रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार चंदन कुमार और नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस पर रामखेलावन ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनका मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। ग्राम प्रधान संदीप चतुर्वेदी ने भी मामला न्यायालय में होने की बात कही। नायब तहसीलदार ने बताया कि विवाद के चलते अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जल्द ही आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें