फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालश्रम रोकने को लेकर टीम ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। एएचटीयू टीम ने शुक्रवार को विभिन्न दुकानों पर छापामारी की। पढ़ने लिखने खेलने की उम्र में बाल श्रम कराना अभिशाप है। जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा ने दुकानदारों से कहा कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम कराना बालश्रम के दायरे में आता है। यदि किसी कार्यस्थल पर बच्चे पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद बग्गी रोड बाजार में होटलों, किराना, सब्जी ठेला आदि दुकानों पर गहनता से छान बीन की। टीम के पहुंचते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदार डर बस दुकान ही बंद कर भाग खडे़ हुए। टीम ने दर्जनों दुकानों पर गहनता से छान बीन की।
मौर्या जलपान गृह पर अधिक भीड़ दिखी। साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे। वहां लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी गई। टीम मे चंद्रेश यादव श्रम विभाग, उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद तिवारी, कांस्टेबल अवधेश पांडेय, हेड कांस्टेबल कमलेश चंद, महिला कांस्टेबल बबिता सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें