फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीखमपुर स्कूल के तीन छात्राओं की प्रतिभा चमकी

विज्ञापन
गोंडा में सुप्रिया वर्मा। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की तीन छात्राओं की प्रतिभा भी धूम मचा रही है। छात्राओं ने शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत बेसिक शिक्षा विभाग व अपने जिले का नाम रोशन किया है। छात्राओं की प्रतिभा को देखते हुए इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया जाएगा। प्रधानाध्यापक को संस्था की तरफ से इसकी सूचना दी गई है। प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा ने बताया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में संस्था के पदाधिकारी इन छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा ने बताया पांचवीं कक्षा मे पढ़ने वाली छात्रा सुप्रिया वर्मा योग आसनों मे सबसे कठिन आसन माने जाने वाले मयूरासन को 4 मिनट 5 सेकेंड तक कर सकती है। इस आसन मे शरीर को एकाग्र रखकर स्थिर रखना काफी मुश्किल होता है।
पांचवीं क्लास की ही काजल कुक्कुटासन को 14 मिनट 12 सेकंड तक कर सकती है। यह आसन भी काफी कठिन माना जाता है। इसके अलावा मात्र 4 साल की कक्षा 1 में पढ़ने वाली नन्ही बबली ने एशिया महाद्वीप के देश व राजधानी के नाम सहित भारत के राज्य व उनकी राजधानियों के नाम एवं उत्तर प्रदेश के मंडलों व जिलों के नाम सबसे कम समय 2 मिनट 8 सेकंड में सुना सकती है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय की तीन छात्राओं का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया था। इनके दावे को परखने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने इनका नाम शामिल किए जाने की सहमति दे दी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स की टीम दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में गोंडा पहुंचकर विद्यालय की तीनों छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेगी। गौरतलब है कि इस स्कूल की छात्रा अंशिका मिश्रा अपनी प्रतिभा से अनेक रिकॉर्ड्स बनाकर देश व प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर चुकी है।

गोंडा में बबली।- फोटो : GONDA

गोंडा में काजल ।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें