फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नागा साधुओं की झांकी ने मन मोहा

Mon, 27 Oct 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में शोभायात्रा के दौरान भस्म होली खेलते काशी के नागा साधु। - स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर में चल रहे मां लक्ष्मी पूजा महोत्सव के बाद रविवार देर रात सरयू घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा गुड़ाही बाजार स्थित श्रीरामलीला भवन से प्रारंभ होकर गुड़मंडी, गाड़ी बाजार, लकड़ी मंडी, सर्वामाई थान, गुरुद्वारा रोड, मौर्य नगर और सकरौरा चौराहा होते हुए देर शाम सरयू के कटरा घाट पहुंची। जहां सरयू में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा में माता गौरा के साथ नंदी पर सवार भोलेनाथ की झांकी व काशी के नागा साधुओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने भस्म की होली खेलकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरि, अनोखेलाल मोदनवाल, कन्हैयालाल वर्मा, अर्चित पांडेय, अनुज जायसवाल, अरमान पुरवार, पवन मोदनवाल, आयुष सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें