फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लालटेन लेकर निकले छात्रों ने सीएम को लिखवाई चिट्ठी

Sun, 01 Oct 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लालटेन लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखवाते छात्र। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 32वें दिन छात्र पंचायत के संयोजक शिवम पांडेय की अगुवाई में लालटेन लेकर लोगों को ढूंढ़ सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम चिट्ठी लिखवाई गई। शिवम ने कहा कि युवा लगातार विवि स्थापना को लेकर जंग छेड़े हुए हैं मगर अभी कुछ लोग जागे नहीं हैं। इस वजह से शहर में लालटेन लेकर लोगों को खोजकर उनसे मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र लिखवा रहे हैं। धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर एक दिन का उपवास रखा जाएगा। इस अवसर पर सूरज शुक्ल, आदर्श तिवारी, अवधेश तिवारी, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की बैठक रविवार को भोपतपुर में हुई संपन्न। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की जिले में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर आठ अक्तूबर को भोपतपुर बाजार से मसकनवा बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार से क्षेत्र के विद्यालयों, बाजारों व गांवों में जाकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मांग पूरी न होने पर व्यापक रूप से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर शिवकुमार चौधरी, दिलीप यादव, रोहित वर्मा, दिनेश यादव, विजय वर्मा, शहजाद अल, राजेश चौधरी, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें