फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिद्धार्थनगर की महिला का कुआनो जंगल में हुआ था कत्ल

Sun, 01 Oct 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर ग्रांट गांव के समीप कुआनो जंगल में हत्या कर फेंका गया महिला का शव मिलने के 24 घंटे में पुलिस ने मृतका की शिनाख्त करा ली है। महिला सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव की रहने वाली थी। वह अंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ जाने के लिए घर से निकली थी। कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

जगन्नाथपुर ग्रांट गांव के पश्चिम ओर कुआनो जंगल के पास गांव के बच्चों ने शनिवार दोपहर 30 वर्षीय महिला का शव गड्ढे में पड़ा देखा था। सूचना पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला की हत्या के बाद शव को ज्वलनशील लिक्विड डालकर जला दिया था। मृतका का चेहरा और शरीर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जला था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर कुआनों नदी है। जिसके दूसरी तरफ बलरामपुर व सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा है। ऐसे में पुलिस ने मृतका की पहचान कराने के लिए बलरामपुर व सिद्धार्थनगर की पुलिस से भी संपर्क किया।
सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में पड़ताल करने पर रविवार शाम पता चला कि सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी हरिप्रसाद शर्मा की पत्नी मीना देवी अंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ जाने के लिए घर से निकली थी। तभी से वह लापता है। मृतका की फोटो दिखाने पर उसके आठ साल के बेटे व पड़ोसियों ने पहचान की है। दिन में शिनाख्त न होने के कारण रविवार को पाेस्टमाॅर्टम नहीं हो सका। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ ने बताया बताया कि हत्यारों का सुराग मिला है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें