फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विश्वविद्यालय की विशेष टीम ने परखी परीक्षाओं की हकीकत

Wed, 20 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एलबीएस महाविद्यालय में चल रही एलएलबी, स्नातक तथा परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाओं की हकीकत परखने के लिए बुधवार को डॉ. राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय की विशेष टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बृजेंद्र सिंह के निर्देशन में गठित विशेष निगरानी दल के संयोजक प्रो. सत्यप्रकाश गुप्ता, डॉ. संतलाल, प्रो. आशीष कुमार सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह प्रो. अमूल्य कुमार सिंह ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करने के साथ ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी ली। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक पाली में आंतरिक सचल दल मुख्य नियंता प्रो. अमन चंद्रा की अगुवाई में सक्रिय है। प्रवेश के समय सघन तलाशी और कक्ष निरीक्षकों की सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें