फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसपी ने सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Fri, 31 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 पृथ्वीनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
खरगूपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश मार्ग और बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी को निर्देश दिया कि मंदिर के गर्भगृह और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से लगातार की जाए। उन्होंने मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, बैरियर और बैरिकेडिंग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें