फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सचिव ने जेल में देखी इंतजामों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बंदियों के रहन सहन, दवा, उपचार के लिए इंतजामों की हकीकत परखी।
विज्ञापन

साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि 30 जून 2023 के बाद जिला कारागार में निरुद्ध हुए बंदियों के मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं तो उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित करना होगा। इस दौरान कुछ बंदियों ने बताया कि उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि जमानत की शर्तों का पूर्ण किया जा सके। सचिव ने उन बंदियों से इस बाबत प्रार्थना पत्र लिया। चार बंदियों के निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग पर सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, डिप्टी जेलर विवेक सिंह, कन्हैया लाल तिवारी व अंकित वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें