फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूल संचालक ने नजूल की जमीन से निर्माण को गिरवाया

Tue, 29 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ज्योति विद्या मंदिर का भवन तोड़ते श्रमिक व मौके पर पड़ा मलबा। स्रोत: वी​डियोग्रैब
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील क्षेत्र के छावनी सरकार स्थित नगर पालिका की जमीन से 30 साल पुराना कब्जा मंगलवार को जेसीबी लगाकर खुद हटाया जाने लगा। यहां ज्योति विद्या मंदिर का संचालन कर रहे दयानंद मिश्र ने मजदूर लगाकर स्कूल के कमरे, टिनशेड, पाइप और खिड़कियां हटवानी शुरू कर दीं। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई में निकला सामान वाहनों से मौके से ले जाया गया।
विज्ञापन

मामला नगर पालिका के गाटा संख्या 514, 515, 524 और 525 से जुड़ा है। वर्ष 1997 में दयानंद मिश्र ने इस जमीन को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसमें स्थगन आदेश भी हुआ था। इसके बाद जमीन खाली कराने का मामला न्यायालय में चलता रहा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती के बाद दो दिन पहले स्कूल संचालक ने शपथपत्र देकर आगे पैरवी नहीं करने और मामले की कार्यवाही समाप्त करने का अनुरोध किया था। प्रशासन के अनुसार करीब चार हजार वर्गफीट जमीन आयुक्त कार्यालय और भवन के लिए आरक्षित है। लंबे समय से कब्जे के कारण यहां निर्माण नहीं हो सका। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से प्रकरण की समीक्षा के बाद अब जमीन खाली होने से प्रस्तावित निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

ज्योति विद्या मंदिर का भवन तोड़ते श्रमिक व मौके पर पड़ा मलबा। स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें