फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गणपति के जयकारों से गूंजा सरयू तट

Tue, 02 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में गणपति बप्पा का पूजन करतीं महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। गणेश चतुर्थी पर पंडालों व घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मंगलवार को शहर से ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... गीत गुनगुनाते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी। अयोध्या और भौरीगंज में सरयू नदी के तट पर देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शहर के टेढ़ी बाजार में मंगलवार को विसर्जन शोभायात्रा से पहले हवन-पूजन किया गया। पूजन समिति से जुड़े लोगों ने लोक कल्याण की कामना के साथ हवन में आहुतियां डालीं। बटखू शेखर मार्केट में लकी मराठा, भरत मिलाप चौराहा पर दीपक मराठा, सुभाषनगर में असीम अनुराग मिश्र, प्रतीक सोनी, टेढ़ी बाजार से प्रिंस वर्मा, किशन सोनी, अंश श्रीवास्तव, कटहरिया मोहल्ले से शीतल बादल ने पूजन-अर्चन के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली। जानकीनगर में रीना तिवारी और आवास विकास कॉलोनी में लवली आदि भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। नगर की सभी प्रतिमाओं का अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीमें मुस्तैद रहीं।
परसपुर कस्बे में गणेश पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम चेयरमैन वासुदेव सिंह व अध्यक्ष रामकुमार सोनी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। चौक स्थित शंकर मंदिर धर्मशाला से राजपुर, आंटा होते हुए शान नगर, रगड़गंज मार्ग, परसपुर चौराहा, बालपुर मार्ग होते हुए शोभायात्रा भौरीगंज मार्ग पर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने गणेश प्रतिमाओं की आरती उतारते हुए पुष्पवर्षा की। भौरीगंज में विधिविधान से पूजन व आरती कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए थे। शोभायात्रा में राकेश रस्तोगी, पवन सोनी, दिनेश सोनी, सीनू रस्तोगी, दयाशंकर कौशल, नीतेश सोनी, रामजी सोनी, गुड्डू सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की शोभायात्रा
धानेपुर। नगर पंचायत धानेपुर में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन सातवें दिन मंगलवार को इंद्रानगर में बिसुही नदी में किया गया। विसर्जन से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने शोभायात्रा रोककर बप्पा की आरती उतारी व पूजन किया। शोभायात्रा में प्राचीन श्री शिव मंदिर बाबूराम पुरवा, करुणेश मंदिर, शिव-पार्वती मंदिर, छेदीलाल मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाएं शामिल हुईं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान धर्मेंद्र सोनी, अनोखे कौशल, मंगल सोनी, विजय सोनी, मंगल मोदनवाल, अनिल गुप्ता, राजू, राजकुमार जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें