फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के आदेश पर दर्ज किया लूट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। लूट, छिनैती व चोरी के मामले दर्ज करने से कतराना पुलिस के लिए कोई नई बात नहीं है। ट्रक चालक से लूट के मामले में छपिया पुलिस ने दस दिनों तक एफआईआर नहीं दर्ज की और चालक को दौड़ाती रह। चालक ने डीआईजी से मिलकर शिकायत की तो डीआईजी के आदेश पर छपिया पुलिस ने दस दिनों बाद रविवार को लूट की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह ट्रक चालक है। राजेश के मुताबिक 31अक्तूबर को बभनान से गिट्टी मौरंग लादने वह ट्रक लेकर कबरई जा रहा था। वह बभनान-छपिया के बीच बभनजोतिया गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की कार उसके ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसे रोक लिया व ट्रक का शीशा तोड़ डाला। राजेश ने बताया कि कार सवार युवकों ने उसे सीट से खींचकर नीचे उतार लिया और मारपीट कर उससे 40 हजार रुपए लूट लिया।
राजेश के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कराने वह थाना छपिया गया। मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और बार-बार दौड़ाती रही। राजेश ने डीआईजी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई तब जाकर रविवार को छपिया पुलिस ने कार सवार युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें