मुजेहना। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र के डेबरीकला में मुरावनपुरवा-कुसमी-वैश्यपुरवा-घूरपुरवा मार्ग का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इस सड़क के बनने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 70.96 लाख रुपये से 1.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से कराया जाएगा। मंशाराम वर्मा, चंद्रप्रकाश शुक्ल, विनोद सिंह, राजबहादुर सिंह, फूलचंद तिवारी, हरिश्चंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)