फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन साल में ही जर्जर हो गई 58 करोड़ से बनी सड़क

Sat, 05 Oct 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 58 करोड़ की लागत से महज तीन साल पहले बनी 22 किलोमीटर सड़क उधड़ कर गड्ढा युक्त बन गई है। इससे आवागमन के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दो पहिया वाहन पलटने से सवार घायल भी हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मानक विहीन सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए कार्यदायी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2021- 22 में बनी सड़क आर्यनगर से गोपाल बाग, गोकरननाथ शिवाला, खरगूपुर, पृथ्वीनाथ, झालीधाम होते हुए विशुनापुर बाजार की 22 किलोमीटर सड़क 58 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित कुमार अवस्थी, विवेक शुक्ल, दिनेश कुमार इत्यादि ने बताया कि कश्मीरवा, रुपईडीह, परसोहनी, गौनरिया सहित कई जगहों पर सड़क धंस गई है। इससे जगह जगह इसमें छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि आर्यनगर से गोकरन नाथ शिवाला के बीच बने गड्ढों को शीघ्र ही पैंचिंग कार्य कर दुरुस्त बनाया जाएगा।

कई जानलेवा हादसों के बाद करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज हाईवे पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हुआ है। बदहाल सड़क के चलते हाईवे पर हुए हादसों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। छह साल पहले इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। तरबगंज-दुर्जनपुर के मध्य बाबा पुरवा चौराहे के पास गहरे गड्ढे के चलते बीते दिनों नवाबगंज थाना क्षेत्र अशोकपुर निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। वहीं बीते अगस्त में बहराइच जिले के एक युवक की भी जान जा चुकी है। अब तक दर्जनो लोग हाईवे पर बने गड्ढों की चपेट में आकर जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें