फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की नियमित होगी मॉनिटरिंग : मंडलायुक्त

Mon, 29 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा ​स्थित कार्यालय में महिलाओं की ​शिकायतें सुनते मंडलायुक्त श​शिभूषण लाल सुशील। स्रोत: सूचन
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में सोमवार को मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। 11 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, रास्ते का विवाद, मारपीट, अवैध कब्जा, राशन कार्ड तथा प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

जनसुनवाई में इमिलिया गुरुदयाल न्यू गल्लामंडी रोड की महिलाओं ने गंदगी व जलभराव की गंभीर समस्या उठाई। महिलाओं ने बताया कि नालियों की समुचित व्यवस्था न होने और नियमित सफाई न होने से गली में पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन बाधित है। बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पूर्व में प्रार्थनापत्र देने के बावजूद समाधान न होने पर महिलाओं ने मंडलायुक्त से शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस पर उन्होंने महिलाओं को एक सप्ताह के भीतर शिकायत का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इटियाथोक के ग्राम अयाह निवासी रेनू मौर्या ने पिटाई व धमकी का मामला उठाया। बताया कि 15 दिसंबर 2025 को रास्ते के विवाद में विपक्षियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, इससे वह व परिजन घायल हुए। जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के बावजूद थाना स्तर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रेनू ने मंडलायुक्त से मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम ढोंगवा निवासी पम्मी तिवारी ने बैनामे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। बताया कि विजय नगर चौराहा स्थित उनकी भूमि पर विपक्षियों द्वारा कब्जा करके खेती की जा रही है तथा निर्माण कार्य में बाधा और धमकी दी जा रही है। पम्मी ने पुलिस बल के सहयोग से कब्जा दिलाने और सुरक्षा की मांग की।


मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा संयुक्त जांच की आवश्यकता है, वहां तत्काल टीम गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पुनः समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर अपर आयुक्त मीनू राणा, उपायुक्त खाद्य विजय प्रभा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें