फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अपमान का बदला लेने के लिए सौतन ने की थी राजकुमारी की हत्या

Tue, 30 Sep 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गिरफ्त में हत्या आरोपी।
विज्ञापन
कटरा बाजार/माधोपुर। अपमान का बदला लेने के लिए सौतन चंचल उर्फ आंचल ने चौदहा मेटुकहा गुलामपुरवा निवासी राजकुमारी (40) की हत्या की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सौतन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सौतन चंचल उर्फ आंचल ने पुलिस को बताया कि बाराबंकी के रामनगर उमरहरा में मायके में घुरभुर से मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम-संबंध हो गए थे। इस दौरान खुरभुर ने उसे पहली शादी व पत्नी बच्चों की जानकारी नहीं दी थी।
बताया कि घुरभुर से शादी के बाद राजकुमारी लगातार अपमानित कर रही थी। बताया कि पति के साथ दिल्ली से लौटने के बाद राजकुमारी से अपमान का बदला लेने के लिए वह वापस नहीं गई थी। 27 सितंबर को राजकुमारी को पहले शौच के बहाने खेत ले गई।
विज्ञापन

इसके बाद बातचीत के दौरान मौका पाते ही पीछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। झाड़ी में शव फेंककर भाग गई थी। पुलिस ने राजकुमारी के जेठ गंगाराम की तहरीर पर केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चंचल उर्फ आंचल सुख्खनपुरवा मोड़ करनैलगंज से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें