फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस ने बलवा ड्रिल का किया अभ्यास

Sun, 11 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अभ्यास करते पुलिस जवान। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
विज्ञापन
गोंडा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अजीत कुमार रजक की मौजूदगी में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और उपद्रव की स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल, भीड़ नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों को परिस्थितियों के अनुसार संयम और सतर्कता बरतने के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का अभ्यास भी कराया गया। पुलिस के अनुसार, अभ्यास का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार करना और दंगा नियंत्रण की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें