फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The PM's speech pronounced in post offices

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर के कर्मचारियों व ग्राहकों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत तमाम योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक प्रधान डाकघर बलरामपुर एमएम हुसैन ने बताया कि इंटरनेट वीडियो कांफ्रेंस द्वारा किये गये डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के सजीव प्रसारण के दौरान डाकघर के सभी कर्मचारियों के साथ-साथ तमाम ग्राहक भी मौजूद रहे।

 सभी लोगों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत ही दो जुलाई को सभी सीबीएस डाकघरों में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में भिन्न-भिन्न खातों को खोलने, डाक जीवन बीमा तथा सेविंग सार्टिफिकेट व्यवसाय के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को स्कूली बच्चों को विभिन्न डाकघरों का विजिट कराया जाएगा तथा चार जुलाई को सीबीएस डाकघरों के सभी खाताधारकों को आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर लालजी शर्मा, आरपी जायसवाल, डीपी यादव, राज कुमार मिश्र, राघव राम पांडेय व ओंकार प्रसाद सहित तमाम डाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें