कटरा बाजार। गैस एजेंसी के पिकअप चालक विपुल सिंह निवासी नरौड़ा चौधरीपुरवा हुजूरपुर बहराइच की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इंडेन गैस एजेंसी हुजूरपुर बहराइच के संचालक विजय कुमार सिंह के पिकअप चालक विपुल बुधवार को क्लीनर लतीफ के साथ सिलिंडर की डिलीवरी करने कटरा गए थे। बाबापुरवा के पास पिकअप खराब होने पर दोनों वहीं जमीन पर सो गए थे। विपुल की सोते समय ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई, लेकिन मृतक के बड़े भाई बब्बन सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की प्रशासन से मांग की। चिकित्सकों का पैनल गठित करके दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। (संवाद)