फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 40 लाख की ठगी में दो पर एफआईआर

Fri, 19 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर- भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताकर की ठगी
विज्ञापन

गोंडा। छपिया के बेल्डिहा गांव निवासी संतोष कुमार ने लखनऊ के मनीष मल्होत्रा समेत दो लोगों के खिलाफ छपिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। संतोष का आरोप है कि मनीष ने खुद को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का करीबी रिश्तेदार बताकर उनसे 40 लाख रुपये ठग लिए और तीन साल बीतने के बावजूद जमीन नहीं दी।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने बताया कि रामदयाल यादव ने उन्हें मनीष मल्होत्रा से मिलवाया और लखनऊ में सस्ता प्लाॅट दिलाने का झांसा दिया था। मनीष ने बैंक ट्रांसफर और आरटीजीएस से 40 लाख रुपए लिए, जो उन्होंने अपनी गाड़ी और घर के कुछ जेवर बेचकर दिए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें लखनऊ के होटल में बुलाकर ड्राॅ में शामिल करते और कहा जाता कि जमीन की पर्ची निकलेगी, लेकिन जमीन नहीं मिली और रकम भी वापस नहीं मिली। आईजी अमित पाठक के आदेश पर छपिया थाने में लखनऊ के मुंशी पुलिया निवासी मनीष मल्होत्रा और गोंडा के छपिया के सुरवार खुर्द निवासी रामदयाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें