फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन ने किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 11:47 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान, मजदूर व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील गेट पर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करतेहुए भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलों में पेराई शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया है इसके बावजूद अभी तक सरकार द्वारा गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया गया। नया गन्ना मूल्य पाने की बात तो दूर अभी तक किसानों को पिछले साल का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ही नहीं हो पाया हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल गन्ना मूल्य निर्धारित किये जाने तथा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराये जाने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन में खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को अनाज दिये जाने, सरकार अस्पतालों में सर्जन समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती किये जाने, सभी गांवों में खुली बैठक कराकर पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये जाने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाये जाने तथा चारा मशीन पर अनुदान का लाभ दिये जाने की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान गोमती प्रसाद पाठक, राज कुमार यादव, नागेंद्र कुमार, राजू पांडेय, प्रदीप कुमार, छेदीराम, दीनानाथ व अशोक कुमार समेत तमाम भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें