फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

297 रिक्रूट ने की पासिंग आउट परेड

Wed, 31 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
297 रिक्रूट ने की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की 30वीं वाहिनी पीएसी के 297 रिक्रूट बुधवार को प्रशिक्षण पूरा कर आरक्षी बन गए। पीएसी प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पीएसी लखनऊ अनुभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


उन्होंने आरक्षी प्रदीप कुमार साहनी, आनंद नारायण पाठक, प्रकाश कुमार तिवारी, निलेश कुमार द्विवेदी, अनिमेष श्रीवास्तव, सुनील यादव, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी, शिवा तिवारी, पुष्पेंद्र कुशवाहा व शहजाद खां को बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया।

प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद द्विवेदी, अशोक सिंह, राम सुधार सोनकर, ज्ञानप्रकाश सिंह व अजीत सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी सुधीर कुमार सिंह, उप सेनानायक बजरंगबली चौरसिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें