फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उड़ी रही अफसरों की नींद, नहीं आईं महानिदेशक

Thu, 22 May 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चिकित्सा शिक्षा की महानिदेशक किंजल सिंह के संभावित दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदारों की रातभर नींद उड़ी रही। अफसर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण का खामियों को दूर करने में लगे रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। करीब 11 बजे प्राचार्य धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का निरीक्षण हुआ। रात में एक बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने जायजा लिया। इस दौरान वार्डों के पुराने बेड को हटाकर नए लगा दिए गए। मरीजों को साफ चादर दी गई। स्टॉफ के साथ जूनियर रेजीडेंट हर घंटे मरीजों का हाल पूछते रहे। सुबह निर्धारित समय आठ बजे ओपीडी शुरू हो गई। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी पूरे ड्रेसकोड में नजर आए लेकिन दोपहर दो बजे तक डीजीएमई की आगमन नहीं हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि महानिदेशक का प्रस्तावित कार्यक्रम टल गया है। जल्द ही नई तिथि निर्धारित होगी।
मरीजों को मिली प्राइवेट सी व्यवस्था
-बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों को न ओपीडी के बाहर लंबी लाइनों में लगना पड़ा और न ही किसी दलाल के चंगुल में फंसकर बाहर से जांच करानी पड़ी। प्राइवेट अस्पतालों की तरह ओपीडी के बाहर बेंच लगाई गई थी। वार्डों में भी बेहतर व्यवस्था देख मरीज व उनके तीमारदार गदगद दिखे। तीमारदार बोले कि काश हर रोज महानिदेशक का दौरा होता तो व्यवस्थाएं बेहतर हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें