फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में मौजूद रहें अफसर

Sun, 03 Jan 2016 10:44 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016 में होने वाले तहसील दिवसों का कलेंडर जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी अफसरों को तहसील दिवस में मौजूद रहने का फरमान भी। इनमें बिना सूचना नदारद रहने व प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में हीला-हवाली बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीएम प्रीति शुक्ला ने बीते दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय में वर्ष 2016 के तहसील दिवसों का कलेंडर जारी कर दिया है। उन्होंने सभी अफसरों को तहसील दिवसों में उपस्थित होने का निर्देश देते हुए कहा है कि सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने में जुट जाएं।

तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों को तत्काल न्याय मिलना चाहिए। हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को अवकाश होने पर दूसरे दिन बुधवार को आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम स्वयं करेंगी और शेष दो तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन होंगे।

5 अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयंती और 1 नवंबर को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती होने के कारण 6 अप्रैल और 2 नवंबर को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस में बिना सूचना नदारद रहने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2016 में 5 जनवरी को तुलसीपुर में, 19 जनवरी को बलरामपुर में, 2 फरवरी को उतरौला में, 16 फरवरी को तुलसीपुर में, 1 मार्च को बलरामपुर में, 15 मार्च को उतरौला में, 6 अप्रैल को तुलसीपुर में, 19 अप्रैल को बलरामपुर में, 3 मई को उतरौला में तहसील दिवस होगा।

17 मई को तुलसीपुर में, 7 जून को बलरामपुर में, 21 जून को उतरौला में, 5 जुलाई को तुलसीपुर में, 19 जुलाई को बलरामपुर में, 8 अगस्त को उतरौला में, 16 अगस्त को तुलसीपुर में, 6 सितंबर को बलरामपुर में, 20 सितंबर को उतरौला में, 4 अक्तूबर को तुलसीपुर में, 18 अक्तूबर को बलरामपुर में, 2 नवंबर को उतरौला में, 15 नवंबर को तुलसीपुर में, 6 दिसंबर को बलरामपुर में व 20 दिसंबर को उतरौला में जिला स्तरीय तहसील दिवसों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें