फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गोंडा के खिलाड़ी अव्वल

Tue, 19 Jan 2016 11:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में चल रही 17वीं अन्तरजनपदीय गोरखपुर जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2016 पर मंगलवार को गोंडा के खिलाड़ियों ने कब्जा जमा लिया। अंतिम व तीसरे दिन मंगलवार को जोनल खेलकूद  प्रतियोगिता का समापन डीआईजी ने किया।
विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र जितेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत पुलिस अधीक्षक  प्रदीप कुमार यादव ने कैप लगाकर किया। डीआईजी ने खिलाड़ियों द्वारा किये गये मार्च पास्ट की सलामी ली और विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से स्वास्थ्य एवं शरीर का विकास ही नहीं, बल्कि कम्पटीशन की भावना जागृत होती है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश स्तर पर होने वाली एथलीट प्रतियोगिता में विजयी होकर अपने जनपद के साथ जोन का मान बढ़ायें।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग खेलों में जनपद गोंडा का प्रथम स्थान रहा तथा वहीं महिला वर्ग के खेलों में जनपद गोरखपुर का प्रथम स्थान पर कब्जा रहा।
व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अवार्ड शिवधनी यादव गोरखपुर को दिया गया। अंतिम दिन 400 मीटर रिले दौड़ में शिवधनी यादव गोरखपुर प्रथम व देवरिया के संजय दूसरे स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ में गोरखपुर के शिवधनी यादव व देवरिया के संजय कुमार रहे। ओवर आल चैंपियन गोंडा की टीम रही। विजेता टीम को डीआईजी व एसपी ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें