फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रधान के लिए 300 रुपये नामांकन और दो हजार होगी जमानत राशि

Fri, 17 Oct 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 एसडीएम सदर कार्यालय में हस्तलि​खित पांडुलिपि जमा करते बीएलओ। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। गांव की सरकार के लिए तैयारी तेज हो गई है। प्रधान पद के प्रत्याशियों को नामांकन के लिए तीन सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। दो हजार रुपये जमानत राशि होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिले की 1,192 ग्राम पंचायतों के 1,550 मतदान केंद्रों पर 26 लाख से अधिक मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 4,308 पोलिंग बूथों पर करीब 15 हजार मतपेटियों की आवश्यकता होगी। इसकी पूर्ति के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला प्रशासन को 2,410 मतपेटियां आवंटित की गईं। जबकि निर्वाचन कार्यालय के स्ट्रांग रूम में पहले से करीब 14 हजार मतपेटियां उपलब्ध हैं। इनमें कुछ खराब व जर्जर हालत में हैं। उन्हें या तो बाहर किया जाएगा या फिर मरम्मत के बाद चुनाव में प्रयोग किया जाएगा।
बीएलओ स्तर से पुनरीक्षण अभियान के बाद एसडीएम कार्यालय में हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा की जा चुकी है। सत्यापन के बाद जल्द ही शत-प्रतिशत निर्वाचन कार्यालय को सौंप दी जाएगी। पांच दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन व जमानत राशि भी निर्धारित है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि नामांकन शुल्क व जमानत राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पहले से निर्धारित शुल्क पर ही चुनाव लड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक-एक अतिरिक्त मतपेटी रिजर्व में रखने की तैयारी की जा रही है। वहीं, मतदान के समय चार पदों के लिए दो-दो मतपेटियां पहले रखी जाएंगी। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास एक-एक मतपेटी रिजर्व के तौर पर रखने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें