फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चित्रकला व नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Thu, 26 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला में प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं के साथ ​शिक्षक। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा मुझसे शुरू होती है- मेरी भूमिका, मेरी जिम्मेदारी विषय पर आयोजित चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक पांडेय, प्रतिभा त्रिपाठी, श्वेता भदौरिया व ज्ञान चंद्र आर्य रहे। कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानायचार्य सुरेश कुमार सिंह, सहायक अध्यापक ऋषि कुमार शुक्ल, राजवर्धन श्रीवास्तव, शैलेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें