गोंडा के जिला पंचायत सभागार में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति रा
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को अमर उजाला की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। देश हित में एक देश एक चुनाव विषय पर मंडल के चार जिलों बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती व बहराइच की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने शुभारंभ किया और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।
प्रतियोगिता में गोंडा के मेधावियों ने प्रथम व तृतीय स्थान के साथ ही दोनों सांत्वना पुरस्कार व बलरामपुर की प्रतिभागी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीके गुप्त, डॉ. जितेंद्र सिंह व वरिष्ठ साहित्यकार व प्रवक्ता सूर्य प्रसाद मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई।