फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पारा 42 डिग्री पर पहुंचा, तपिश ने लोगों को किया बेहाल

Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्रा।
विज्ञापन
गोंडा। भीषण गर्मी और उमस ने मंगलवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज धूप के बीच जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जबकि उमस के कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें और बाजार सूने नजर आने लगे।

जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछे व छाते से खुद का बचाव करते दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ी। गर्म हवाओं और तपती सड़कों के कारण सफर करना मुश्किल हो रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। घरों के भीतर उमस के कारण लोगों को चैन नहीं मिला। एसी व कूलर चलने के बावजूद राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें