फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हत्याकांड का मुख्य आरोपी है रैम्बो गैंग का सरगना

Tue, 05 Mar 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी प्रधानाचार्य दिनेश यादव हत्याकांड में परिजन ने आरोप लगाया है कि मामले का मुख्य आरोपी अजय वर्मा रैम्बो गैंग का सरगना है।
विज्ञापन

यह गैंग दो साल से जिले के छपिया, खोड़ारे व बस्ती जिले के पैकाेलिया, गौर व परसरामपुर में सक्रिय है। दहशत के कारण लोग पुलिस में शिकायत करने से कतराते रहे। इसका नतीजा रहा कि प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हालांकि, रैम्बो गैंग पुलिस रिकाॅर्ड में नहीं है। प्रधानचार्य का शव रखकर प्रदर्शन कर परिजनों ने पुलिस प्रशासन को दिए मांग पत्र में रैम्बो गैंग का जिक्र किया है। आरोप है कि रैम्बो गैंग की दहशत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि हत्या के पीछे इसी गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन

दिनेश के परिजनों का आरोप है कि रैम्बो गैंग का सरगना आरोपी अजय वर्मा है। गैंग में 20 सदस्य हैं जो हथियारों से लैस रहते हैं। यह गैंग जिले के छपिया और खोड़ारे थाना इलाके में मारपीट और धमकाकर उगाही करता है। यहीं नहीं, सीमावर्ती बस्ती जिले के पैकोलिया, गौर व परसरामपुर थाना इलाकों में मारपीट कर भूमि कब्जा करने को लेकर गैंग सुर्खियों में रहा है। आरोप है कि शिकायतों के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दोनों जिलाें में गैंग पुलिस रिकाॅर्ड में नहीं है। दिनेश के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से गैंग को पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। मुख्य आरोपी अजय और उसके साथियों को आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। पूरी जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अजय को तलाश रहीं पांच टीमें
दिनेशहत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसओजी समेत पांच टीमें लगाई हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने लखनऊ, बस्ती व अयोध्या समेत कई जिलों में अजय की तलाश संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं लगा। उसके कुछ साथियों को पुलिस ने उठाया है। पुलिस की माने तो अजय के ठिकाने का पता लग गया है। जल्द ही गिरफ्त में होगा।
सगरा तालाब के पास पिता ने बेटे को दी मुखाग्नि
छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के सिसहनी स्थित श्री सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की हत्या से आक्रोश बढ़ने पर डीएम एसपी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में दिनेश की शव यात्रा मेहनिया गांव के समीप सगरा तालाब के पास पहुंची। सगरा तालाब के किनारे ही दोपहर बाद पिता पतिराम यादव ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें