फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज जारी होगी यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची

Mon, 29 Dec 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा। अंतरिम सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में 151 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95 हजार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर सबसे पहले 127 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परिषद की ओर से विद्यालय संचालकों व अभिभावकों से आपत्तियां मांगी गईं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद 40 नए विद्यालयों को सूची में शामिल किया गया। मानकों पर खरे न उतरने वाले 16 विद्यालयों के नाम हटाकर विगत 17 दिसंबर को 151 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की गई।
परिषद ने एक बार फिर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगीं। चार लोगों ने परीक्षा केंद्र दूर होने का हवाला देकर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन परिषद ने उसे ऑनलाइन ही निस्तारित कर दिया। अब मंगलवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चयन में बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है। केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की फैक्ट फाइल
कक्षा - बालक - बालिका- ट्रांसजेंडर
हाईस्कूल- 26211 - 24161 -तीन
इंटर- 23577 - 22040 - एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें