फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से सवंरेगा वन टांगिया परिवारों का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। वनटांगिया परिवारों के जीवन स्तर को उच्च बनाने के लिए अब नई पहल होगी। देश की आजादी के बाद बीते साल प्रदेश सरकार ने परिवारों को उनके अधिकार दिए हैं और अब उन्हें अन्य लोगों की तरह योजनाओं से जोड़ने की मुहिम को तेज किया जा रहा है। तहसील के पांच गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने के बाद यहां के 1279 परिवारों को राशन कार्ड, वोटर कार्ड की सुविधा मिली। मुख्यमंत्री आवास योजना से सभी को एक-एक आवास दिया गया है। गांवों में भूमि का पट्टा भी दिया गया है। अब भूमि को खेती लायक बनाने की पहल शुरू होगी। गांव में चौपाल के दौरान मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने वन टांगिया परिवारों से संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने ग्राम पंचायत अमवा के वन ग्राम अशरफाबाद में वन टंगिया परिवारों की समस्याओं को सुना। गांवों में मनरेगा से विकास कार्य कराकर हर परिवार को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अब मनरेगा से गरीब परिवारों के खेतों को समतल किए जाने के साथ ही उनकी मेड़बंदी कराई जाएगी। इस कार्य पर बजट मनरेगा से होगा और परिवारों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही परिवारों के लोगों के लिए रास्ते और जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण होगा।
अपर आयुक्त ने माना कि वन टांगिया परिवारों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो अन्य गावों में है। गांव में पात्रों को चिह्नित करके मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया, इसके अलावा साफ कहा कि विकास की सभी योजनाएं संचालित की जाएं। गांव के लोगों की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी भवन, शादी विवाह के लिए सामुदायिक भवन और पक्की दुकानों का निर्माण कराकर परिवारों को रोजगार के लिए आवंटित की जाएंगी। भूमि की कमी होने पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाए जाएंगे। इस तरह वन टांगिया परिवारों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

योजनाओं के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग तैयार होगी
अपर आयुक्त ने सीडीओ आशीष कुमार से कहा कि वन टांगिया गांव अशरफाबाद में सुविधाओं के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का निर्देश दिया गया है। जगह कम होने पर आंगनबाड़ी भवन, शादी विवाह घर, रोजगार के लिए पक्की दुकानें बनाकर इन परिवारों को दिया जाये। जिससे इनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इसके लिए एक सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही। पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन की योजना से लोगों को जोड़ने की तैयार हुई। सीडीओ आशीष कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम बीके प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडी सेवा राम चौधरी, डीसी मनरेगा हरिश्चन्द्र प्रजापति, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, एपीओ मनरेगा अमित राव, ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव, वन टांगिया समिति के संरक्षक दिनेश कुमार पांडेय, वन टांगिया समिति अध्यक्ष खुशीराम, राम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें