फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ ने फंदे से लटककर जान दी

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गुड़ाही बाजार में रहने वाले सराफा कारोबारी रमेश सोनी (46) ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि व्यापार नहीं चलने से वह परेशान रहते थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने जान दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रमेश सोनी पहाड़ापुर बाजार में सराफा का कारोबार करते थे। शुक्रवार सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में थे। बच्चे सो रहे थे। तभी रमेश ने कमरे में पंखे के हुक में साड़ी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंचीं तो रमेश का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। नगर चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि रमेश कारोबार को लेकर परेशान थे। रमेश तीन भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है। भाई रीतेश ने बताया कि रमेश कई दिनों से तनाव में थे। हालांकि परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें