फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाला तो जाएंगे जेल

Tue, 06 Oct 2015 11:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार या चुनाव में किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतगणना के बाद यदि किसी प्रत्याशी ने जुलूस निकाला तो उसके साथ ही जुलूस के सारे लोग जेल जाएंगे। यह चेतावनी जिले के एसपी गोंडा ने मंगलवार को कोतवाली करनैलगंज में सर्किल क्षेत्र की शांति कमेटी की बैठक में दी।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम अजय कुमार उपाध्याय व संचालन यावर हुसैन मुन्ना ने किया। जिसमें एक तरफ जनता से सहयोग देने की अपील की गई, तो दूसरी तरफ गलती करने वालों को कड़ी चेतावनी भी।

बैठक में थाना परसपुर, कटरा बाजार, कौड़िया बाजार सहित चारों थानों के थानाध्यक्ष, दुर्गा पूजा व मोहर्रम समिति के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि मोहर्रम, दुर्गापूजा और रामलीला का कार्यक्रम इस बार एक साथ ही पड़ रहा है। जिससे सभी जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारिंयां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि में न तो कोई प्रचार सामग्री होनी चाहिए और न ही बस्ता धारक।
विज्ञापन


केंद्र पर प्रत्याशियों के एजेंट बाहर निकल कर ताजी सूचना देते हुए पाए गए तो उनकी खैर नहीं। मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेंगे।

यदि किसी ने जुलूस निकाला तो उसके साथ ही जुलूस के सारे लोग जेल जाएंगे। डीएम ने कहा कि मोहर्रम और दुर्गा पूजा की सभी समितियों के पदाधिकारियों को अंडरटेकिंग देनी होगी।

जिसमें मूर्ति व ताजिया की ऊंचाई, प्रांगण की लंबाई व चौड़ाई, शोभायात्रा या जुलूस का रूट, उस रास्ते में पड़ने वाले मंदिर मस्जिद, उसमें शामिल होने वाले लोगों की संभावित संख्या सहित अन्य विवरण देने होंगे। जिसका प्रोफार्मा सभी थानों पर रहेगा वहां से प्राप्त कर लें।

उन्होंने बताया कि चुनाव शांति पूर्ण कराने के लिए प्रयाप्त फोर्स की व्यवस्था की जा चुकी है। एसडीएम वीके सिंह, सीओ एस हम्द, तहसीलदार महेंद्र किशोर मिश्र, नायब तहसीलदार नवीन प्रसाद, कोतवाल बृजकिशोर यादव, नपाप अध्यक्ष शमीम अच्छन, रामजीलाल मोदनवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें