फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिल्ली के अधिवेशन में गूंजा रेलकर्मियों की समस्याओं का मुद्दा

Sat, 06 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी नेता के स्वागत के लिए जुटे कर्मी। - स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
गोंडा। नई दिल्ली में गत तीन व चार सितंबर को आयोजित एनएफआईआर (नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस) के दो दिवसीय अधिवेशन में रेलकर्मियों की समस्याओं की गूंज रही। अधिवेशन में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय को एनएफआईआर का असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी व अध्यक्ष रमेश मिश्र को जोनल सेक्रेटरी चुना गया। दोनों नेताओं ने अधिवेशन में कर्मचारियों की मांगें उठाईं। वहां से गाेरखपुर लौटते समय शुक्रवार देर शाम कर्मचारियों ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर विनोद राय व सहायक मंडल मंत्री अभय प्रताप सिंह सोलंकी का स्वागत किया। विनोद राय ने कर्मचारियों को बताया कि अधिवेशन में रेल कर्मचारियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, कर्मचारियों की छंटनी बंद करने और संख्या बढ़ाने की मांग रखी गई। इस दौरान सुबोध ठाकुर, अनिल कुमार, दिनेश मल्ल, प्रभाकर वर्मा, बद्री विशाल दुबे, गगन शर्मा, सोनू सिंह, काशी वर्मा, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें