गोंडा। जिले में शनिवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने वर्षा और हल्की हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर हल्की हवाओं के साथ बारिश हुई है। इससे किसानों को फायदा हुआ है। (संवाद)