सिंचाई डाक बंगला परिसर में रक्तदान करते अभियंता। स्रोत: संगठन
- फोटो : काटने के बाद ऐसा दिखा हरख ब्लॉक के सैदहा गांव में किसान संग्राम सिंह के खेत उगा ड्रैगन फल
गोंडा। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से सोमवार को इं. आरके दत्त की पुण्यतिथि अभियंता दिवस के रूप में मनाई गई। सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 42 अभियंताओं ने रक्तदान किया। साथ ही पौधरोपण भी किया गया। इससे पहले आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष अविनाश भारती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। इसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार मल्ल ने किया। इंजीनियर रामनिवास, भानु भारतीय, अनिल गुप्ता, आलोक पांडेय, मनोज, मंगलराम, रंजीत बहादुर, सत्यप्रकाश, विनायक राम, विनय कुमार, सिद्धार्थ, शिवानंद मिश्र, अजीत सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश, गुरु प्रकाश संत, प्रद्युम्न आदि ने रक्तदान किया। कई विभागों के अभियंता कार्यक्रम में शामिल हुए। (संवाद)