फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवेचक ने दर्ज किए छात्रा के पिता और भाई के बयान

Mon, 16 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर/रुपईडीह। कौड़िया में बिना मान्यता के संचालित केजीएन (ख्वाजा गरीब नवाज) पब्लिक स्कूल में मौलवी को बुलाकर बच्चों को धर्मांतरण के लिए बरगलाने के मामले की तफ्तीश पुलिस ने तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचक सोमवार को पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे। विवेचक ने छात्रा के पिता और भाई के बयान दर्ज किए। मंगलवार को नगर कोतवाली में महिला उपनिरीक्षक के समक्ष पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


कौड़िया क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया था कि उसने नाबालिग बेटी का दाखिला केजएन पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में कराया था। दाखिला कराते समय स्कूल प्रबंधक ने मान्यता नहीं होने की बात छिपा ली थी। आरोप लगाया कि 12वीं का छात्र उसकी बेटी को मेसेज भेजकर परेशान करता है। उसने इंस्टाग्राम पर मेसेज भेजकर अभद्र टिप्पणी की। छात्रा का भाई स्कूल में शिकायत करने गया तो प्रबंधक समेत अन्य ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ा लिया। पुलिस ने मामले में प्रबंधक व आरोपी छात्र समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विवेचक गोलू तिवारी ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर अध्यापक व कर्मचारियों से मान्यता के बारे में पूछताछ की। आरोपी छात्र के मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर स्कूल की मान्यता के संबंध में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य बोले- छात्रों को ट्यूशन देते हैं शिक्षक


कौड़िया के केजीएन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य तपन कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय में अवकाश के बाद हाईस्कूल व इंटर के छात्रों को अध्यापक ट्यूशन देते हैं। कक्षाएं आठ तक ही संचालित हैं, लेकिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चे आते हैं तो उन्हें भी पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें