फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू की कटान से पांच लोगों के घर नदी में समाए

विज्ञापन
गोंडा में उमरीबेगमगंज के ऐली परसौली माझा गांव में सरयू की कटान की जद में आया प्राथमिक विद्यालय ऐल - फोटो : GONDA
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। ऐली परसौली गांव के मजरे दक्षिणी माझा में सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। रविवार को कटान से पांच लोगों के घर नदी की धारा में समा गए। कटान के कारण प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा के वजूद पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के ऐली परसौली गांव के दक्षिणी माझा के लकड़हन पुरवा के पास रविवार को मसीना लगने से सरयू में कटान शुरू हुई और देखते ही देखते लकड़हनपुरवा के रहने वाले पांच लोगों के घर एक घंटे के अंदर नदी की धारा में समा गए। ऐली परसोली के दक्षिणी माझा में मसीना लगने से शुरू हुई कटान में संतबक्स, रामबक्स, मंसाराम, देवी व रम्मन का घर नदी की धारा में समा गया और नदी कटान करते हुए धीरे-धीरे प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
यहां सरयू कटान में उग्र हो गई है। जिससे विद्यालय ऐली माझा के वजूद पर खतरा मंडराने लगा है। विद्यालय भवन के साथ-साथ 10 अतिरिक्त कक्ष बने हुए हैं। लाखों रुपए की लागत से बनाया और संजोया गया यह विद्यालय नदी के मुहाने पर खड़ा अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जग प्रसाद यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार ने बताया कि जांच करवा कर सभी कटान पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और विद्यालय की स्थिति को लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें