फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने चालक व खलासी को पीटा

Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कटरा शिवदयालगंज के टेढ़ी पुलिया गांव निवासी चालक लवकुश यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह दुर्गागंज माझा में प्रस्तावित लक्ष्मण द्वार पर डंपर से बालू गिरा रहा था। साथी चालक व खलासी कटरा चौराहे पर खड़े थे। वहां एक दुकान के पास गांव के चंद्रेश यादव, कनकपुर निवासी बृजेश यादव, मस्तराम और वजीराबाद निवासी भोपाली यादव आकर चालक व खलासी से पांच-पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। विरोध जताने पर खलासी उपेंद्र मौर्य को लाठी-डंडे से पीट दिया। चालक लवकुश बचाने लगा तो उसे भी पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चंद्रेश यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें