फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर व दो शिक्षकों का काटा वेतन

Tue, 01 Sep 2015 12:15 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के स्कूल से गायब रहना शिक्षकों को भारी पड़ गया। स्कूल से गायब रहने वाले हेडमास्टर व दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्कूल से बिना सूचना के गायब रहने पर दो हेडमास्टरों और एक शिक्षामित्र से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


तीन स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान भारी खामियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। बीईओ गैसड़ी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को भेजी है।

खंड शिक्षाधिकारी गैसड़ी जगन्नाथ यादव ने बताया कि बीएसए जय सिंह के निर्देश पर सोमवार को उन्होंने तीनों स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संझवल प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर विद्या सागर, सहायक अध्यापक संतोष कुमार व छांगुर बिना सूचना के स्कूल से गायब रहे।
विज्ञापन


हेडमास्टर व दोनों सहायक अध्यापकों का एक-एक दिन का वेतन काटकर जवाब तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नथईडीह में मौके पर हेडमास्टर शीतला प्रसाद व सहायक अध्यापक राज बहादुर मौके पर मौजूद मिले। शिक्षामित्र केतकी तिवारी गत 26 अगस्त से बिना सूचना के स्कूल से गायब मिलीं।

 शिक्षामित्र केतकी तिवारी से गायब रहने और 221 के सापेक्ष मात्र 29 बच्चों की उपस्थित व अन्य खामियों पर हेडमास्टर शीतला प्रसाद से जवाब तलब किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाडीह की हेडमास्टर रीता देवी से बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने पर जवाब तलब किया गया है।

सहायक अध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि रीता देवी स्कूल का रजिस्टर अपने पास रखती है जिससे उपस्थिति के बार में अवलोकन नहीं किया जा सका। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में अन्य खामियां भी पाई गई हैं। सभी से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें