फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट की चपेट में आने से दूल्हा, बहन व रिश्तेदार झुलसी

Wed, 13 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौकी। क्षेत्र के गाजीपुर गांव में बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से दूल्हा, उसकी बहन और एक रिश्तेदार झुलस गए। तीनों को बभनजोत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गांव निवासी राजकुमार की शादी बलरामपुर के मुबारकपुर धुसवा गांव में तय थी। बुधवार को घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। गर्मी अधिक होने के कारण राजकुमार पंखा चलाने के लिए स्विच बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार अंगुली में छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गए। राजकुमार को बचाने के प्रयास में उनकी बहन सोहबता और रिश्तेदार संगीता भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। तीनों को सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्य ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद देर शाम बरात बलरामपुर के लिए रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें