फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती ने मनचले पर 22 सेकंड में बरसाईं 25 चप्पलें

Wed, 29 Nov 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में बहादुर युवती ने एक मनचले युवक को सबक सिखा दिया। छेड़खानी से तंग आकर युवती ने मनचले को चप्पलों से पीटा। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई, कुछ देर बाद युवती के घर वालों ने भी युवक की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

तहसील के सामने बने सार्वजनिक शौचालय में एक युवती नित्यक्रिया के लिए गई थी, जहां एक मनचला भी घुसकर युतवी से छेड़खानी करने लगा। तंग आकर युवती ने चप्पल निकालकर मनचले की पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने 22 सेकंड के भीतर युवक को 25 चप्पल जड़ दिए।
बाहर निकलने पर शोर सुनकर युवती के परिजन भी जमा हो गए और युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। करीब आधा घंटा चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में दर्जनों लोग तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। चौकी इंचार्ज आशीष वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें