फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शाॅर्ट सर्किट से बर्तन की दुकान में लगी आग

Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर से सटे महादेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे स्थित बाजार में बर्तन की एक दुकान में मंगलवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

माॅर्निंग वॉक पर निकले भवन मालिक ने दुकान से धुआं व लपटें उठती देखी तो दुकानदार को कॉल की। दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था। इसका खुलासा अग्निशमन सर्विस के अधिकारियों की जांच में हुआ है।
शहर के स्टेशन रोड पर स्थित साहबगंज मोहल्ले के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि महादेवा रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे स्थित बाजार में उनकी बर्तन की दुकान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भवन मालिक महादेवा गांव निवासी घनश्याम गिरि वॉक पर निकले थे। दुकान से धुआं व लपटें निकलती देखी तो कॉल करके सूचना दी। भागकर दुकान पहुंचे मनोज ने अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विद्युत लाइन कटवाकर आग बुझाने जुट गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में लमारी, रैक समेत दीवारों के प्लास्टर दरक गए।
आग तो आग पानी ने भी किया सत्यानाश
शहर के दयानंद नगर निवासी कैलाशनाथ गुप्ता की ठठेरी बाजार स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में सोमवार की दोपहर शाॅर्टसर्किट से आग लग गई थी। एक करोड़ का नुकसान तो हुआ ही, मगर आग बुझाने में 50 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। गोदाम की आग तो ठंडी हो गई। मगर आग बुझाने में लगा पानी दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर तक छतों से गिरता रहा। इससे दुकान के कपड़े व फर्नीचर सत्यानाश हो गए। कोतवाल नगर राजेश सिंह ने बताया कि व्यवसायी कैलाशनाथ गुप्ता की तहरीर पर इत्तेफाकिया सूचना दर्ज की गई है।

लखनऊ की तर्ज पर दुकानों के सामने टैंक व हाईड्रेंट की जरूरत

लखनऊ में आग की घटनाओं से सबक लेते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने 10-5 हजार लीटर के टैंक बनवा रखे हैं। साथ ही हाईड्रेंट भी लगाया गया है। इससे आग लगने पर दमकल कर्मियों को पानी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है। इसी तर्ज पर जिले के भी भीड़भाड़ वाले इलाके में दुकानदारों को वाॅटर टैंक के संग ही हाईड्रेंट की व्यवस्था करनी होगी।


45 फीट ऊंचाई व 500 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया पर ही कार्रवाई का अधिकार

अग्निशमन विभाग सप्ताह में एक दिन भीड़-भाड़ वाले बाजार के संग ही शहर की सरकारी, गैर सरकारी व निजी बहुमंजिली इमारतोंं की सेफ्टी ऑडिट कराता है। मगर अग्निशमन विभाग के नियमों के मुताबिक 45 फीट ऊंचाई व 500 वर्ग मीटर कवर्ड एरिया पर ही विभाग को कार्रवाई का अधिकार है। इससे ऊंची इमारतों की सेफ्टी ऑडिट उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद ही विभाग के अधिकारी कर सकते हैं। - राम सुमेर त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें