फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आधे घंटे पहले बंद हो जाएगा गेट, सकुशल परीक्षा के लिए पूर्वाभ्यास

Wed, 21 Aug 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने सुचारु रूप से पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए संभाली कमान
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही आयोग के प्रतिनिधियों ने परखी जिले की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। जिले के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। नकलविहीन व सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ ही केंद्रों तक प्रश्नपुस्तिका पहुंचाने व परीक्षा केंद्रों के आसपास बरती जाने वाली सतर्कता को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। माना जा रहा है कि डीएम व एसपी की अगुवाई में सुचितापूर्ण परीक्षा कराई जाएगी।
प्रस्तावित 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 52,320 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यालय के राजकीय व सहायता प्राप्त 13 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे के बीच परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के करीब दो घंटे पहले से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं आधे घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व पहचान पत्र (ई-आधार, डीएल, पासपोर्ट), काला व नीला बाल प्वाइंट पेन ही साथ ले सकेंगे। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, और परीक्षा सहायक की तैनाती की गई।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से 3 घंटे पूर्व पहुंचेंगे और प्रश्नपुस्तिका से संबंधित सीलबंद बक्से सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त कर निर्धारित समय पर केंद्र प्रभारी पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोलेंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर शीट व अन्य परीक्षा सामग्री के सीलबंद पैकेट नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
श्रीलालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय, एलबीएस पीजी कॉलेज (साइंस कैंपस), राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटरमीडिएट कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, फ.अ.अ. राजकीय इंटर कॉलेज, भइया राघवराम पांडेय स्मारक श्रीगांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, और मारवाड़ इंटर कॉलेज बड़गांव को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन



डीएम ने की बैठक, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भर्ती बोर्ड की ओर से नामित अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा केंद्रों पर सकुशल परीक्षा कराने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने एलबीएस पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी, लाइटिंग, शौचालय व पेयजल की व्यवस्था को चेक किया गया। कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की पोजीशन को देखा गया। वहीं, परीक्षा केंद्र पर कोई भी कर्मी मोबाइल फोन नहीं रख सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें