फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ को नकली थमाकर असली सोना ले उड़ा टप्पेबाज

Fri, 01 Aug 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। कस्बे में राम जानकी मंदिर के पास रहने वाले सराफ मुरली सोनी की दुकान पर पहुंचा एक टप्पेबाज ने नकली देकर असली सोना लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित मुरली ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक डेहरास में गोंडा मार्ग स्थित उनकी दुकान पहुंचा। उसने 10 ग्राम की पुरानी झुमकी के बदले तीन पीस लाॅकेट और दो जोड़ी कान के टॉप्स लिए। इसके बाद बाकी बचे सोने के एवज में नकदी ले ली। फिर तरबगंज की ओर चला गया। युवक द्वारा दी गई झुमकी को गलाई-पकाई के लिए ले जाने पर पता चला कि वह बंधेल (नकली) है। मुरली का कहना है कि बंधेल सोने की तरह ही दिखता है। मगर वह शुद्ध सोना नहीं होता। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि सराफ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में आसपास के कैमरों व बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें