फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमा

Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण का पंचायत चुनाव कराने के लिए 27 नवम्बर को पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में 216 ग्राम प्रधान व 2656 सदस्य सीटों पर 28 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ-साथ सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

प्रथम चरण के दौरान गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में 467 बूथों पर 28 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे।

गैसड़ी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 115 व सदस्यों के 1409 सीटों पर चुनाव कराने के लिए 250 मतदेय स्थल और पचपेड़वा ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 101 व सदस्यों के 1237 सीटों पर चुनाव कराने के लिए 217 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गैसड़ी में एक लाख 77 हजार 557 और पचपेड़वा में एक लाख 60 हजार 165 वोटर वोट डालेंगे।

मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉकों में ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना की जाएंगी।  

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि पचपेड़वा ब्लॉक में दो और गैसड़ी ब्लॉक में तीन जोन चुनाव निगरानी के लिए बनाए गए हैं।

जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ उतने ही सह जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। पेचपेड़वा में 11 और गैसड़ी में 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

पचपेड़वा में 16 और गैसड़ी में 19 मतदान केंद्रों को चिह्नित कर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। सीडीओ अखंड प्रताप सिंह को गैसड़ी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिवपूजन को पचपेड़वा ब्लॉक का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें