फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण पंचायत चुनाव को नामांकन आज से

Sun, 27 Sep 2015 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रथम चरण में गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के नौ जिला पंचायत वार्डों तथा 233 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट में तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संबंधित ब्लॉकों में नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया सोमवार व मंगलवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी। प्रशासन ने प्रथम चरण के नामांकन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन आरओ पीडी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा।

बताया कि प्रथम चरण के प्रत्याशी सोमवार व मंगलवार को निर्धारित समयानुसार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। गैसड़ी ब्लॉक के 124 क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन सोमवार व मंगलवार को स्थानीय ब्लाक पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन


आरओ-सीवीओ डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि अभी तक क्षेत्र के प्रत्याशियों ने कुल 510 नामांकन पत्र खरीदें है। नामांकन पत्र दाखिल कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

पचपेड़वा ब्लॉक के कुल 109 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी सोमवार व मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पचपेड़वा ब्लॉक के आरओ-अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुग्रीव राम ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। रविवार तक क्षेत्र पंचायत सदस्य का 267 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें