गैसड़ी क्षेत्र के भुजवाडीह गांव में बीती रात आग लगने से चार घरों का सारा सामान जल गया। एक मवेशी की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। सूचना के बावजूद मौके पर दमकल टीम नहीं पहुंचीं। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
गांव निवासी राम किशुन के मकान में बुधवार रात आग लग गई। कुछ ही दर में पड़ोसी तुलसीराम, चिनकऊ व मुन्नालाल के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
चारों घरों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। मुन्नालाल का एक बैल भी आग में झुलस मर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों के मुताबिक आग से चारों घरों में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है। सूचना के बावजूद मौके पर दमकल टीम नहीं पहुंची।
चारों परिवारों के सामने कड़ाके की ठंड में सिर छिपाने की समस्या आ गई है। उनकी मदद आसपास के लोगों ने की है। हल्का लेखपाल राम निवास वर्मा ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।